खुशी-खुशी लिए सात फेरे, शादी के 15 दिन बाद खुला राज… टकली निकली दुल्हन.. अब दूल्हा परेशान

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां खुशी-खुशी सात फेरे लेने के बाद दुल्हन का राज खुला तो दूल्हा भी सकते में आ गया। शादी के 15 दिन बाद दूल्हे को जब ये पता चला कि दुल्हन तो टकली है तो उसके पैर के नीचे से जमीन ही खिसक गई। दूल्हा हैरान परेशान थाने में पहुंचा और बताया कि दुल्हन ने ये बात उससे छिपाई थी कि उसके सिर पर बाल ही नहीं हैं। दूल्हे का कहना है कि सिर पर बिग लगाकर धोखा देकर उसने शादी रचाई है।

दूसरी तरफ दुल्हन के परिवार ने भी थाने पहुंचकर कंप्लेन कर दी है। पुलिस की ओर से दोनों ही पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही है। गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में कुछ दिन पहले एक शादी हुई थी। दोनों ही परिवार के लोग शादी के बाद बहुत खुश थे। शादी के 15 दिन ही बीते थे कि एक दिन दुल्हन के सिर से बिग गिर गया। दूल्हे के मुताबिक जब बिग गिरने के बाद उसने दुल्हन को देखा तो उसके सिर पर बाल ही नहीं थे। वो तो टकली थी।

इसके बाद 15 दिनों से शादी की खुशी में डूबे परिवार के घर में मातम जैसा माहौल हो गया। दूल्हे के परिवार ने आपस में बातचीत कर दुल्हन को वापस उसके मायके भेज दिया। इस बात से दुल्हन का परिवार बुरी तरह परेशान हो गया। परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

ससुराल पक्ष का आरोप है कि दुल्हन के सिर पर बाल नहीं हैं और वो बिग लगाती है। इस बात को छिपाकर उनके लड़के से शादी कराई गई है। इसलिए लड़की को मायके वापस भेज दिए हैं। जबकि दूसरी तरफ लड़की पक्ष के लोगों ने पीपीगंज थाने पर तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। थाने पर दोनों पक्षों से बात कर पुलिस ने समझाने की काशिश की तो लड़का पक्ष तैयार नहीं हुआ। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की के सिर पर बाल ना होने की वजह से उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। बातचीत से हल नहीं निकलेगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।