चाची के साथ भतीजा करता था दुष्कर्म… पति को छोड़कर अलग रहने लगी महिला

पंजाब के लुधियाना से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भतीजे ने अपनी ही चाची के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है।

मामला टिब्बा रोड के प्रेम विहार का है, जहां शुभम वर्मा नाम के युवक ने अपनी चाची के साथ दुष्कर्म किया। एएसआइ वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पीडित महिला का भतीजा है, जिसकी वजह से दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। शुभम अपनी चाची पर ही फिदा था और धीरे धीरे उसकी चाची और उसके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।

दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए, लेकिन जब महिला के पति को इसकी जानकारी मिली तो दोनों का झगड़ा हुआ। और महिला अपने पति से अलग रहने लगी। महिला ने बताया कि शुभम उसे अपने साथ ताजपुर रोड की राजू कालोनी में अपनी मामी के घर ले गया। लेकिन वहां जाकर उसने शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।

जिसके बाद महिला ने थाना जमालपुर पुलिस में शुभम के खिलाफ शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के केस दर्ज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर शुभम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुभम को अदालत में पेश किया और एक दिन का रिमांड लेकर अब उससे पूछताछ की जा रही है।