पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, चोरी के आरोप में पति को भिजवा चुकी है जेल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 5 बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ घर का सारा जेवर और पति की जमा पूंजी भी ले गई है। महिला का पति जब मजदूरी करके घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। वहीं अलमारी से कैश और जेवर भी गायब थे। उसने आस-पड़ोस में पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। कुछ समय पहले ही उसके टेंपो बेचा था, उसी के 27 हजार रुपए घर में रखे थे, लेकिन पत्नी वह जमा पूंजी भी लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का प्रेमी जावेद श्यामगंज में फल का ठेला लगाता है। पत्नी करीब 25 दिन पहले उसी के साथ फरार हो गई है। इनका प्रेम प्रसंग कब से चल रहा था, इसकी जानकारी नहीं है।

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी उसे चोरी के आरोप में जेल भिजवा चुकी है, उसी समय पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला। उसके व्यवहार में कभी कोई बदलाव नहीं आया। कुछ महीने पहले धोखाधड़ी करके मकान भी अपने नाम करवा लिया था। पीड़ित पत्नी की तलाश में पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। कई बार थाने जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

पीड़ित ने कहा कि हमें पता नहीं था कि वह धोखाधड़ी से मकान अपने नाम करवा रही है। मकान नाम कराने के बाद उसने चोरी का आरोप लगा दिया था। करीब 14 महीने जेल में रहने के बाद लौटा तो वह घर पर थी। इसके 25 दिन बाद 27 हजार रुपए और कानों के कुंडल, पायल लेकर चली गई।

पीड़ित ने कहा कि हमारे 5 बच्चे हैं। उसकी पत्नी जावेद नाम के लड़के के साथ गई है। कभी उससे मुलाकात नहीं हुई। वह फलों का ठेला लगाता है। हम नहीं जानते, उसे कभी नहीं देखा। बच्चे हमारे साथ हैं।