दूरदर्शन केंद्र के महिला टॉयलेट में हिडन कैमरा…. VIP भी करते थे इस्तेमाल… अधिकारियों ने की मामले को छिपाने की कोशिश… मचा हड़कंप

तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम एक अजीब मामला सामने आया है। दूरदर्शन केंद्र के महिला शौचालय में छिपा हुआ कैमरा बरामद हुआ है। वीआईपी भी बच नहीं सके। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। शक होने पर संगठन की एक महिला कर्मचारी ने पहले इसकी जांच की।

बाद में अधिकारियों ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी एक अस्थायी कर्मचारी है। निष्कासित कर दिया गया। कैमरा मुख्य स्टूडियो के पास शौचालय में लगाया गया था। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने इस घटना को छुपाने की कोशिश की थी। 

इंडिया टुडे ने जब इस घटना की रिपोर्ट छापी तो दूरदर्शन के अधिकारियों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। अधिकारी ने कहा कि मोबाइल कैमरा शौचालय में छिपाया था। शख्स को तत्काल ही नौकरी से निकाल दिया गया है। आरोपी ने दूरदर्शन केंद्र के मुख्य स्टूडियो के पास बने शौचालय में कैमरा लगाया था।

इस टॉयलेट को कई वीआईपी और स्टाफ इस्तेमाल करते हैं।बता दें कि कई फिल्मी सितारें, राजनेता, कलाकार और छात्र, छात्राएं सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां विशेष अतिथि के रूप में दूरदर्शन के तिरुवनंतपुरम केंद्र में आती रहती हैं।