Surguja News : एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर भाजपा ने फूँका मुख्यमंत्री का पुतला

अनिल उपाध्याय, सीतापुर। कवर्धा कांड में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा भाजपा ने मंडल अध्यक्ष श्रवण दास के नेतृत्व में नगर पंचायत के 15 वार्डो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वनमंत्री मो. अकबर का पुतला दहन किया।

भाजपा ने कवर्धा कांड में प्रदेश सरकार पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकताओं को को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि काँग्रेस सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष को परेशान कर रही है। कवर्धा मामले में सरकार एक पक्ष को बचाते हुये केवल भाजपाइयों को दोषी बता जेल भेज रही है। प्रदेश सरकार का रवैया असंवैधानिक है जिसका समय आने पर करारा जबाब दिया जायेगा।

इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, प्रभात खलखो, नीरू मिस्त्री, अनुज एक्का, रूपेश गुप्ता, भोला मिंज, विनोद अग्रवाल, विक्की नामदेव, रूपेश, आर्य गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, इलू गुप्ता, भवानी सिंह, प्रकाश कंसारी, अनिल दास, भुपेंद्र सिंह, सुरेश सोनवानी, अमृता सिंह, संगीता कंसारी, दीपक दास, सदानंद गुप्ता, उमेश सिंह, प्रीति सिंह, विष्णु अग्रवाल, निखिल सिंह, राजू यादव, दिलीप गुप्ता, विकास गुप्ता, श्रीकांत, सुजीत नामदेव, सोनू गुप्ता, विवेक पैंकरा, आशीष पैंकरा, ममता जायसवाल आदि उपस्थित थे।