महिलाओं के लिए आई खुशखबरी, अब साल में मिलेंगी 10 एक्स्ट्रा छुट्टी, राज्य सरकार ने किया ऐलान

Odisha Government News: देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार की तरफ से भी कई खास कदम उठाए जा रहे हैं। अब राज्य सरकार ने महिलाओं को मिलने वाली छुट्टी में इजाफा कर दिया है। ओडिशा राज्य सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी रियायत देते हुए कहा है कि सरकारी विभागों में काम करने वाली महिलाओं को अब 15 दिनों के अलावा 10 दिन की एक्स्ट्रा आकस्मिक छुट्टी मिलेगी।

गरीब परिवार की महिला को 1 लाख सलाना, चुनाव से पहले कांग्रेस ने की ‘नारी न्याय गारंटी’ की घोषणा; जानें 5 बड़ी घोषणाएं, Video

राज्य सरकार ने महिलाओं की घरेलू जिम्मेदारियों और बाकी समस्याओं को देखते हुए छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है।  ओडिशा में मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि 90 के दशक के दौरान सरकारी नौकरियों में करीब 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा करने वाला राज्य ओडिशा ही था। ओडिशा राज्य ने ही सबसे पहले 33 प्रतिशत आरक्षण का ऐलान किया था। राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते ही महिला ब्लॉक अनुदान कर्मचारियों के लिए 180 दिनों की सैलरी सहित पैटरनिटी लीव की घोषणा की थी।

ICC Rankings: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का जलवा, ये बल्लेबाज नंबर वन

इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एक स्टेट स्पेसिफिक योजना की राशि को डबल करने का ऐलान किया था। इस राशि को 5000 से बढ़ाकर 10,000 करने का फैसला लिया गया था। इस योजना को 2011 में लॉन्च किया गया था। राज्य में बच्चों के डेथ रेश्यो को कम करने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इस योजना से अबतक 60 लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को फायदा हुआ है।

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का ऐलान ‘मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए करेंगे ये काम’

पहले 15 दिन की छुट्टी का किया था ऐलान

राज्य सरकार की तरफ से पहले गैर-सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 15 दिनों की आकस्मिक छुट्टी का ऐलान किया गया था।

राज्य सरकार ने पिछले साल अक्टूबर महीने में महिलाओं के लिए मिशन शक्ति स्कूटर योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में राज्य सरकार ने 2 लाख महिलाओं को स्कूटर खरीदने के लिए 1 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त लोन का ऐलान किया था। इस लोन के लिए राज्य सरकार ने 528 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

सूरजपुर: लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, कई जगह जल गए तार

CGPSC की परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, UPSC की तर्ज पर करने आयोग का गठन, सीएम साय ने X पर दी ये जानकारी

Video: प्रभास के फैन पर अल्लू अर्जुन के फैंस का बरसा कहर, मार-मार कर किया खून से लथपथ