प्रेमिका ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, प्रेमी ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जानिए वजह

फटाफट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमिका की मौत की खबर सुनकर जयपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने हॉस्टल की 8 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की प्रेमी कहानी का अंत हो गया। पुलिस के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी विवेक कुमार पुत्र सागर साह ने आत्महत्या कर ली है। राजधानी जयपुर की शिवदासपुरा थाना पुलिस मृतक युवक के परिजनों का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार परिजनों के आने के बाद की पोस्टमार्टम किया जाएगा। विवेक कुमार सीतापुरा स्थित पूर्णिमा इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था। वह कॉलेज के पास ही एक निजी हॉस्टल में रह रहा था। पुलिस के अनुसार कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रहा विवेक फाइनल ईयर का छात्र था।

मृतक के भाई राहलु के अनुसार विवेक बिहार की रहने वाली अंजली से प्यार करता था। अंजली ने बुधवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को अंजली के भाई ने फोन कर विवेक को धमकाया और अंजली के आत्महत्या के बारे में बताने पर विवेक ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई राहुल के अनुसार विवेक के साथ मोतीहारी का लड़का कुणाल भी रहता है। उसने फोन कर घटना की जानकारी दी है। उसने बताया कि विवेक के पास किसी का फोन आया। वह बात करते हुए रूम से निकल गया। इसके बाद बिल्डिंग की 8 वीं मंजिल पर चला गया और बिल्डिंग से कूदकर उसने अपनी जान दे दी।

बिहार पुलिस के अधिकारियों के अनुसार मुजफ्फरपुर के काजी मुहम्मदपुर थान क्षेत्र की रहने वाली अंजली ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अंजली का परिवार पंखाटोली में रहता है। अवधेश चौधरी की बेटी अंजली जायसवाल चार्टर अकाउंटेंट की तैयारी कर रही थी। नीम चौक शंकरपुरी में रहने वाला विवेक कुमार और अंजली बचपन से एक साथ पढ़ते थे। 4 साल पहले विवेक कुमार इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए जयपुर आ गया। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। बुधवार रात दोनों के बीच ऐसी अनबन हुई कि अंजली ने पंखे पर लटकर जान दे दी। खुदकुशी की सूचना जयपुर में रह रहे विवेक कुमार को मिली तो 8 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।