नशे की लत, फिर हेरोइन के साथ पकड़ा गया पूर्व मंत्री का बेटा, 4 दोस्त भी गिरफ्तार

चंडीगढ़. पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे को उसके दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के शिमला में हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। हिमाचल पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी नशे में धुत थे। पुलिस ने हेरोइन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने होटल के कमरे में डाली रेड

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को होटल में युवाओं के नशा करने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने होटल के कमरे में रेड की। कमरे में एक महिला सहित पांच लोग थे। पुलिस ने जब सभी से पूछताछ शुरू की, तो एक ने अपनी पहचान प्रकाश सिंह लंगाह के रूप में बताई। प्रकाश ने बताया कि वे सुच्चा सिंह लंगाह का बेटा है, जो दो बार विधायक व पंजाब के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। बाकी चार आरोपियों का नाम अबनी, सांगला किनौर, पटियाला और बलबिंदर है।

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है प्रकाश

पुलिस ने कमरे से 42.89 ग्राम हेरोइन बरामद की। कमरे में मौजूद सभी आरोपी इस कदर नशे में धुत थे कि वे अपने बारे में ठीक से कुछ बता नहीं पा रहे थे। नशे के साथ गिरफ्तार किए गए प्रकाश सिंह लंगाह की ये पहली गिरफ्तारी नहीं है। मई 2021 में भी प्रकाश सिंह लंगाह को गिरफ्तार किया गया था, तब भी उससे हेरोइन जब्त की गई थी। तब पूर्व कैबिनेट मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए थे और विरोधी होने के चलते जानबूझ कर फंसाने की बात कही थी।

पूर्व मंत्री का छोटा बेटा है प्रकाश

सुच्चा सिंह लंगाह का प्रकाश छोटा बेटा है। बताया जाता है कि वो हेरोइन के नशे का आदी है। कैबिनेट मंत्री के पद पर रहने वाले सुच्चा सिंह लंगाह के रसूख के चलते पुलिस उस पर हाथ नहीं डालती थी। सत्ता परिवर्तन के बाद पुलिस को जैसे ही प्रकाश सिंह लंगाह के खिलाफ सूचना मिली, तो उसे गिरफ्तार किया।

इन्हें भी पढ़िए –छत्तीसगढ़ में बकरी के साथ गलत काम: चोरी करने दुकान में घुसे शख्स की बिगड़ी नियत, हैवानियत की सारी हदें की पार; जानिए पूरा मामला

सावधान! व्हाट्सऐप पर लोगों को लूटने का नया तरीका, पहले भरोसा जीतेंगे ये ‘नटवर लाल’, फिर लगा देंगे चूना, जानिए कैसे

छत्तीसगढ़: शराब प्रेमियों के लिए बुरी ख़बर, 48 घंटे तक बंद रहेगी शराब दुकान; जानिए वजह

Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, नेताओं से नाराज हैं इस गांव के लोग; लगाया ये आरोप

Chhattisgarh News: पोटास बम से मादा भालू का शिकार, पैरों के नाखून हैं गायब; जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव