Big Breaking: कर्नाटक में बन सकती है ‘कांग्रेस की सरकार’ देखिए ABP न्यूज़ का सबसे सटीक एग्जिट पोल

फटाफट डेस्क. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है। ‘जी न्यूज’ और ‘मैट्रिज’ एग्जिट पोल में कांग्रेस को 103 से 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी को 79 से 94 सीटें मिलने का अनुमान है तथा जनता दल (सेक्युलर) को 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं.ल। ‘टीवी 9′ और ‘पोलस्ट्रेट’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा जेडीएस को 21 से 26 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

‘एबीपी न्यूज’ और ‘सी वोटर’ के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 83 से 95 और जद (एस) को 21 से 29 सीटें हासिल हो सकती हैं।

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए हुआ मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया और पांच बजे तक करीब 65.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान खत्म हो चुका है, और अलग-अलग मीडिया हाउसों ने एग्ज़िट पोल्स शुरू कर दिए हैं। अब कम से कम तीन एग्ज़िट पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है, और इन पोल्स के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ सकती है। इसके अलावा जनता दल सेक्युलर (JDS) को भी इतनी सीटें मिल जाने का अनुमान जताया गया है, जिनकी बदौलत वह किंगमेकर हो सकती है।

News Nation-CGS के एग्ज़िट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 114 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत मिल सकता है।यहां कांग्रेस को 86, और JDS को 21 सीटें मिलने का अनुमान है। तीन सीटें अन्य दलों या निर्दलीयों के खाते में जा सकती हैं।