दीप महापर्व के अवसर पर एक दिया शहीदों के नाम..!

अम्बिकापुर 

त्योहारों की दुहाई देते जवान के परिवार को सरहद पर तैनात एक जवान का जवाब ” मै वतन का सिपाही हूँ दिलेशाद है, ये वतन की है धरती ये मेरी जान है, ईद हो या दिवाली मुबारक तुम्हे मुझको सरहद से आने की फुर्सत नही।

शाहीदो के परिजनों और जवानो के परिजनों के इस दर्द को महसूस किया सरगुजा के लोगो ने और आयोजित किया दीप महापर्व,   दीप महापर्व के अवसर पर स्थानीय घड़ी चौक में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा रंगोली चित्रकार रणविजय सिंह द्वारा बनाए शहीद सैनिक को गोद में उठाए भारत माता की रंगोली ने नगरवासियों को भावविभोर कर दिया। अमर वीर बलिदानियों के लिए श्रद्धांजलि का पहला दीपक नगर की एक बुजुर्ग महिला द्वारा जलाया गया। लोक गायक संजय सुरीला ने देशभक्ति गीत के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

दिवाली की शाम देशभक्ति का जज्बा लिए नगर के सभी वर्गों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष) सरगुजा कलेक्टर) एसव पीव व जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारीगण भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम को अपने आप में अनूठा व अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि देश हित में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के लिए इस प्रकार का जज्बा देश में खुलकर पहली बार देखने को मिला है) इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को मैं हृदय से धन्यवाद देती हूँ) जिन्होंने न केवल सीमा पर जवानों का मनोबल बढ़ाया) न केवल आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की) अपितु देशभर में राष्ट्रवाद का अलख जगाया।

सरगुजा कलेक्टर भीम सिंह ने दीप पर्व के दिवस ही आयोजित इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि देश के लिए बलिदान हुए सैनिकों को दीपावली के दिन याद करने की नगरवासियों की यह पहल ऐतिहासिक है। इतने महत्वपूर्ण दिन अपने घरों से निकलकर वीर शहीदों की याद में एक दीप जलाने आए हैं) यह उनके देश के प्रति समर्पण व प्रेम को दर्शाता है। इस कार्यक्रम के आयोजकों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा एसव पीव आर एस नायक ने आयोजनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस देश की सीमा पर गोलियों की परवाह किए बिना) भूखे प्यासे डटे रहने वाले जवानों के बलिदान को याद करना महान कार्य है। जिस प्रकार सीमा पर सैनिक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं) उसीप्रकार सीमा के अन्दर हमारे पुलिस के जवान अनेक कठिनाईयों का करते हुए भी आपको चैन की नींद देने हेतु सतत अनवरत लगे रहते हैं। इस सम्मान हेतु आप सभी को दिल से धन्यवाद देता हूँ।

कार्यक्रम के संचालक अनुराग सिंह देव ने सभी समाज के लोगों को आयोजन में भागीदारी हेतु बधाई देते हुए कहा कि एक दिया देश के नाम इस दिवाली हर घर में जला है) यह ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक देशवासी के मन में देशभक्ति का जो दीपक प्रज्ज्वलित किया है) वह आज इस महापर्व के अवसर पर यथार्थ हो सबके सामने दिख रहा है। जिन जवानों ने सीमा पर हमारे अमनोचैन के लिए स्वयं को बलिदान कर दिया) उनके लिए प्रधानमन्त्री जी के आह्वान पर दीप पर्व के दिन सारा शहर इकठ्ठा है) यह क्षण भावुक करने वाला है। हम उपस्थित समाज के सभी वर्गों का आभार ज्ञापित करते हैं।
कार्यक्रम को लिपिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, अम्बिकापुर काँग्रेस अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, भारत स्वाभिमान न्यास जिलाध्यक्ष कमलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर अम्बिकेश केसरी, लेखराज अग्रवाल, विद्यानन्द मिश्रा, शैलेश कुमार सिंह, संजय गुप्ता बोडा, कैलाश मिश्रा, विवेक दूबे, सन्तोष दास, मनोज गुप्ता, निश्चल प्रताप सिंह, संजीत सिंह, पीयूषकुमार त्रिपाठी, सुनील तिवारी, संजय सिंह, सन्तोष द्विवेदी, नितेश पाण्डेय, जितेन्द्र सोनी, मनोज कंसारी, संजय सोनी, विकास वर्मा रिंकू, रोचक गुप्ता, संदीप सोनी, आनन्द सिंह, मनोज सोनी, उन्मेश तिवारी, अभिषेक प्रताप सिंह, समीर श्रीवास्तव, वेदान्त तिवारी सहित अनेक नगरवासी उपस्थित थे।