मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, मुसीबत में राशन कार्ड धारक; 70 लाख कार्ड होंगे कैंसिल



नई दिल्ली। अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सस्ते सरकारी राशन का फायदा उठा रहा है तो यह खबर आपसे से जुड़ी हुई है। केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र की मोदी सराकर ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत फायदा पाने वाले 70 लाख लाख कार्ड धारकों को संदिग्धों की सूची में रखा गया है। साथ ही इस डाटा को ग्राउंड वेरिफिकेशन के लिए राज्यों के साथ शेयर किया गया है।

4.74 करोड़ राशन कार्ड को रद्द किया गया इससे पता चल सकेगा कि जिन नामों को संदिग्ध की सूची में शामिल किया गया है वे NFSA के तहत राशन पाने के लिए पात्र हैं या नहीं। इस बारे में फूड सेक्रेटरी सुधांशु पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2013 से 2021 के बीच 4.74 करोड़ राशन कार्ड को रद्द किया जा चुका है। इसी तरह इस बार 70 लाख राशन कार्ड धारक को संदिग्धों की सूची में रखा गया है। इस डाटा की सही जानकारी जुटाने के लिए काम किया जा रहा है।

पांडे ने कहा कि यदि इन 70 लाख में से 50 से 60 प्रतिशत भी गलत पाए जाते हैं तो उनकी जगह नए पात्रों को मौका दिया जाएगा। यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि पिछले 9 साल में रद्द किए गए 4.74 करोड़ राशन कार्ड से करीब 19 करोड़ लोग लाभान्वित हुए। इन राशन कार्ड को रद्द किए जाने के बाद उनकी जगह नए पात्रों का नाम जोड़ा गया।

उन्होंने इस प्रक्रिया के बारे में बताया कि आज हो सकता है कोई व्यक्ति सरकार की राशन योजना के लिए पात्र हो। लेकिन आने वाले कल वह आर्थिक स्थिति में सुधार होने के कारण इसके लिए पात्र न रहे। हो सकता है उसका नाम सूची से हटा दिया जाए और उसकी जगह दूसरे को मौका दिया जाए।

फूड मिनिस्ट्री की तरफ से शेयर किए गए डाटा के मुताबिक पिछले 9 साल में 4.74 करोड़ राशन कार्ड को राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से रद्द किया गया। साल 2016 में 84 लाख से ज्यादा राशन कार्डों को रद्द किया गया था। यह पिछले 9 साल के दौरान एक साल में रद्द किए गए सबसे ज्यादा कार्ड थे।

कोविड महामारी के दौरान साल 2020 और 2021 में 46 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए। आपको बता दें 9 साल में रद्द किए गए 4.74 करोड़ राशन कार्ड में सबसे ज्यादा यूपी से थे। यूपी के अकेले इस दौरान 1.73 राशन कार्ड रद्द किए गए। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 68.62 लाख और महाराष्ट्र में 42.66 लाख राशन कार्ड कैंसल किए गए।