H3N2 वायरस से अब तक 9 लोगो की मौत, 25 साल के छात्र की मौत के बाद बढ़ी चिंता

नई दिल्ली. देश में एक नया वायरस प्रवेश कर चुका है। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस ने लोगो को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इस वायरस से देश में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में है। यहां अब तक स्वाइन फ्लू और H3N2 के कुल 352 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें H3N2 से पीड़ित मरीज 58 मरीज हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में 32 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 4 मरीज H3N2 और 28 H1N1 के मरीज हैं। इन सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।

अहमदनगर (Ahmednagar) के एक MBBS छात्र की 14 मार्च को मौत के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) ने एच3एन2 वायरस (H3N2 Virus) के कारण अपनी पहली संदिग्ध मौत की सूचना दी है। वह कोविड (Coronavirus) और एच3एन2 दोनों के लिए पॉजिटिव पाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 23 साल का युवक पिछले हफ्ते दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कोंकण के अलीबाग गया था। लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो वो कोविड-19 पॉजिटिव मिला। उसके बाद उसे अहमदनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। उनके पोस्टमार्टम से कथित तौर पर पता चला कि उनके खून में H3N2 वायरस पाया गया था, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

img 20230316 wa00181275925852884981051

H3N2 वायरस से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

बढ़ते वायरस के मामलें और हाल ही में हुई मौत के बाद अहमदनगर के स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। भारत ने अब तक H3N2 के कारण दो मौतों की पुष्टि की है – एक कर्नाटक में और दूसरी हरियाणा में। एच3एन2 वायरस के कारण होने वाले इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए कोविड के अनुकूल व्यवहार के साथ उच्च जोखिम वाले लोगों की सुरक्षा आवश्यक है। यह बात इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन, रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन के चेयरमैन और मेदांता के निदेशक-चिकित्सा शिक्षा डॉ. रणदीप गुलेरिया ने मंगलवार को कही।

लोगों को सावधानी बरतने दी जा रही ये सलाह

राष्ट्रीय कोविड टास्क फोर्स का नेतृत्व करने वाले गुलेरिया ने बात करते हुए कहा कि एच3एन2 वायरस बुजुर्गो, छोटे बच्चों और कॉमरेडिटी वाले लोगों में गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए, अच्छे आहार और अच्छी शारीरिक गतिविधियों के संदर्भ में मास्क का उपयोग करना, हाथ धोना, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना, टीका लगवाना और स्वस्थ रहना जैसे उचित व्यवहार का पालन करना आवश्यक है।