सीआरपीएफ ट्रेनिंग स्कूल पहुंचे डीआईजी, नए जवानों की ली जानकारी, परिसर में किया वृक्षारोपण



अम्बिकापुर। एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ में 62वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में की गई है। बता दें कि रायपुर से पहुँचे 62वी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी संजय कुमार सिंह ने सरगुजा जिले के ग्राम केपी में बने सेंट्रल रिजर्व पुलिस ट्रेंनिग स्कूल में ट्रेंनिग कर रहे 37 बैच के 548 नए जवानों की जानकारी ली।

सरगुजा जिले के ग्राम केपी में हर साल नए बैच के जवानों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लड़ने के लिए तैयार किया जाता है। जिससे की जवान दुर्गम पहाड़ी इलाको में रहकर अपनी लड़ाई बेहतर तरीके से लड़ सके। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी ने बताया कि छत्तीसगढ़ और झारखंड के बॉडर से लगे सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में ज्यादा फोर्सेस की तैनाती की गई है। जिससे की पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में नक्सलियों को खदेड़ा जा सके। साथ ही कहा कि यह ट्रेंनिग सेंटर 250 एकड़ में फैला हुआ है जोकि देश के कई वाहिनी के जवान ट्रेंनिग करने आते है। वही यह क्षेत्र पहाड़ी इलाकों से गिरा हुआ है। जिसकी वजह से यह क्षेत्र उनके लिए अनुकूल भी माना जाता है।

वही 62 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है। इसी को देखते हुए आसपास के गांवों व स्कूलों में जाकर लोगों को झंडा भी दिया जा रहा है। वही किन कठिनाइयों से भारत देश को आजादी मिली थी। उसे लेकर लोगों को बताया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में ढाई लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है। इसी कड़ी में 62 केंद्रीय पुलिस बल द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।