राशन कार्ड धारियों के लिए बड़ी खबर! राशन लेने वालों के लिए केंद्र सरकार ने किया ऐलान, ये छोटी सी करें काम, मिलेगा बड़ा फायदा

Ration card: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आया हैं। भारत सरकार ने आधार और राशन कार्ड को लिंक करने के तारीख को आगे बढ़ा दिया हैं। अब दोनों को लिंक करने का डेट 30 जून तक बढ़ा दिया गया हैं। अब इस डेट तक प्रोसेस को पूरा किया जा सकता हैं। दरअसल, आधार और राशनकार्ड को आपस में जोड़ने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी। इस संबंध में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया हैं।

भारत सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया हैं। पहले ये समय सीमा 31 मार्च तक की थी, जो अब 30 जून हो गई हैं। यानी कि आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से 30 जून तक लिंक करवा सकते हैं। इसको लेकर के केंद्र सरकार का मानना हैं कि, राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद ये सुनिश्चित करना आसान हो जाएगा कि सभी जरूरतमंदों को उसके हिस्से का खाद्यान मिल रहा हैं।

बता दें कि, केंद्र सरकार ने इससे पहले भी इस समय सीमा को बढ़ाया था। भारत सरकार ने पहले इस काम के लिए 31 दिसंबर 2022 तक का समय दिया था। जिसको बाद में 31 मार्च 2023 तक बढ़ाया गया था।