बछड़ा वाहन के नीचे आया तो व्याकुल हो गई मां…

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया घायल बछडे को

अम्बिकापुर

“दीपक सराठे”

मां तो मां होती है, चाहे वह इंसान हो या जानवर। अपने बच्चे को तकलीफ में देखकर मां का मन तो विचलित हो ही जाता है। कुछ ऐसा दृष्य आज जिला अस्पताल मार्ग में देखा गया। पिकअप के नीचे गाय का बछड़ा आ गया तो उसके साथ चल रही उसकी मां कुछ इस तरह से विचलित हो गई कि वाहन के चारों ओर चक्कर लगाने लगी। गाय के बछड़े को वाहन के नीचे आया देख आसपास के लोग आक्रोषित हो गये और चालक को रोक उसकी बेदम पिटाई की। किसी तरह मषक्कत करने के बाद घायल हो चुके बछड़े को वाहन के नीचे से निकाला जा सका। घायल बछड़ा जैसे ही वाहन से बाहर निकाला गया, उस समय का दृष्य देखकर भी लोग चकित रह गये। अपने घायल बच्चे को देख गाय उसे कई जगह चाटने लगी। बहरहाल चालक को पीटने के बाद लोगों ने उसी पिकअप में घायल बछड़े को उसकी मां के साथ डलवाकर पशु चिकित्सालय भेजा।