कद्दावर भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह का निधन.. अविभाजित सरगुजा में रह चुके हैं जिला पंचायत अध्यक्ष

सूरजपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व. शिवप्रताप सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह का निधन हो गया है। स्व. शिवप्रताप सिंह वर्तमान में सूरजपुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य थे।

वे अपने इलाक़े के कद्दावर भाजपा नेता थे। वे अविभाजित सरगुजा ज़िला पंचायत अध्यक्ष रहे थे। मौजुदा समय में वे ओड़गी इलाक़े से ज़िला पंचायत सदस्य थे। स्व. विजय प्रताप सिंह निर्दलीय और एक बार भाजपा की ओर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे।