Breaking : लेमरू एलिफेंट कॉरिडोर को लेकर मंत्री टीएस का नया बयान… कहा- कुछ गांव लेमरू में आते है तो ज़मीन की ख़रीद बिक्री…….

अम्बिकापुर। लेमरू एलीफेंट कॉरिडोर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने फिर नया बयान दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर के हवाले से कहा अगर सरगुजा के कुछ गांव अगर लेमरू मे आते हैं, तो जमीन खरीद बिक्री, वन संपदा के उपयोग पर कोई पाबंदी नहीं होगी। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री लेमरू मामले मे सरकार के निर्णय की।खिलाफत कर चुके है।

कहीं किसी का विस्थापन नहीं होना है। कहाँ तक उस क्षेत्र का विस्तार है इसकी भी चर्चा हुई थी। उसमे निर्णय लेना अभी शेष है। कुछ विपक्षी दल के लोग जाकर लोगों के ये भ्रम कर रहे थे कि, आप लोग को यहां से हटा दिया जाएगा। आपकी ज़मीन ले ली जाएगी। और जंगल मे नहीं जा पाओगे। तो मंत्री अकबर ने इसी बात पर स्पष्ट किया। की किसी की ज़मीन नहीं ली जाएगी। इन सारे गांव में अगर आते है, इस क्षेत्र में। जमीन की खरीद बिक्री में कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा। जंगलों में तेंदूपत्ता, लकड़ी, झुरी, कहीं कोई चीज़ का निस्तार नहीं रुकेगा।

टीएस सिंहदेव, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन