सब्र का टूटा बांध… और सड़क पर उतरे सैकड़ों किसान.. किया चक्काजाम!

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में यूरिया खाद के लिए चल रही मारामारी के बीच किसानों के सब्र का बांध आज टूट गया। खाद नही मिलने से परेशान सैकड़ों किसानों ने शहर के भारत माता चौक से बिलासपुर चौक रोड पर चक्का जाम कर विरोध किया। हालांकि कुछ देर बाद ही कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच कर जाम की स्तिथि पर काबू कर, लोगो को समझा कर लोगो को सड़कों से हटाया गया। जिसके बाद लोग शांत हुए।

अम्बिकापुर में किसानों को हो रही यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हो चुके है। हालांकि प्रशासन और सत्ता धारी नेता सब ठीक होने की बात कर रहे है। बीते दिन अम्बिकापुर पहुचे छत्तीसगढ़ के खाद मंत्री अमरजीत भगत ने बताया था कि जितनी यूरिया की मांग है। उतनी की व्यवस्था कर दी गई है और सभी जगह यूरिया मिलना सुरु भी हो चुका है। मगर मंत्री जी के इस बयान के दूसरे दिन ही किसानों ने अम्बिकापुर में खाद की किल्लत से परेशान होकर चक्का जाम कर दिया।

अम्बिकापुर के भारतमाता चौक स्थिति खाद वितरण केंद्र में खाद लेने पहुचे किसानों संजय ने बताया कि वह दो दिनों से खाद खरीदने के लिए केंद्र का चक्कर लगा रहे है। रोज सुबह 7 बजे आकर थक कर शाम को खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। किसानों को सिर्फ खाद मिलने का आश्वासन ही दिया जाता है। किसानों का धान खेत मे खराब होने की कागार पर पहुच गया है। अगर समय रहते खाद न डाला गया, तो उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

वही किसानों को हो रही परेशानी और किसानों द्वारा किये गए जाम की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन को लगी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस और अम्बिकापुर एसडीएम अजय त्रिपाठी मौके पर पहुच कर किसानों को समझाइश दी। समझाईस के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया। एसडीएम द्वारा खाद केंद्र में किसानों को लाइन वॉर खड़ा कर किसानों खाद वितरण का काम शुरू किया गया।