सरगुजा : भारतीय युवा कांग्रेस सरगुजा की समस्त जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी हुआ भंग….

अम्बिकापुर। आज दिनांक भारतीय युवा कांग्रेस सरगुजा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने संगठन में नए कार्यकर्ताओ को जोड़ने एवं संगठन की मजबूती को बनाने के लिए जिससे आगामी दिनों में पार्टी के चुनाव में युवा कांग्रेस की मजबूती को बनाये रखने के लिए नए सिरे से नियुक्तियां एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा

अजय सिंह ने बताया ब्लॉक की समस्त कार्यकारिणी अब ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसंशा पे की जाएगी आज दिनांक से सरगुजा जिले की समस्त कार्यकारिणी एवं ब्लॉक की समस्त कार्यकरिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है आगामी दिनों में जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

प्रतिलिपी:-1. श्री संतोष कोलकुंडा जी प्रदेश प्रभारी युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ ।
2.सुश्री एकता ठाकुर प्रदेश सहप्रभारी युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़।
3.श्री कोको पाढ़ी प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़।