राजनैतिक अखाड़ा बनता जा रहा NH-43 का टोल प्लाजा.. आक्रोशित स्थानीय लोगों के समर्थन में पहुंचे पूर्व गृहमंत्री पैकरा

सूरजपुर। मुख्यालय से सटे नेशनल हाइवे-43 में स्थित पचिरा टोल प्लाजा में टोल वसूली अब राजनैतिक रंग लेता जा रहा है। टोल प्लाजा में मुख्यालय के स्थानिय लोगो को रोजाना कई बार आवागमन करना पडता है और हर बार तीस रुपए शुल्क आने जाने पर देना पड़ता है। ऐसे में सोमवार को स्थानिय लोग पास और शुल्क में रियायत कि मांग को लेकर आक्रोशित हो गए, और एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिए थे।

जिसके बाद आज प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा स्थानिय लोगो के समर्थन मे टोल प्लाजा पहुंचे, और टोल प्लाजा का जायजा लिया। पुर्व गृहमंत्री पैकरा के पहुंचने के बाद स्थानिय लोग फिर से टोल प्लाजा के शुल्क को लेकर आक्रोशित नजर आ रहे थे। ऐसे मे पुर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने टोल प्लाजा के संचालक से चर्चा किया।

जहां एक दिन बाद स्थानिय लोगो कि बैठक टोल प्लाजा के संचालको से होगी, और स्थानिय लोगो के आवागमन पर छुट पर चर्चा होगी। वही पुर्व गृहमंत्री ने भी पूरे मामले पर जिले के स्थानिय लोगो के समर्थन मे टोल शुल्क के रियायत पर मांग करते नजर आए।