सूरजपुर : प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित परिवार के लिए 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

सूरजपुर:-कार्यालय कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं के लिए 5 पीड़ित परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसमें तहसील प्रतापपुर के ग्राम बैकोना निवासी मृतक रामप्रसाद आ. लोटू जाति गोंड़ की मृत्यु सांप काटने से पत्नि मूल्की को, ग्राम गोटगवां निवासी मृतक रामरतन आ. जागेश्वर जाति खैरवार की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि मुन्नी बाई को, ग्राम बैकोना निवासी मृतिका अमिता आ. भोला राम जाति कंवर की मृत्यु डबरी नाला के पानी डूबने से पिता भोला राम आ. बिरूच्छ को, ग्राम दुलदुली निवासी मृतक बासदेव आ. छत्रपाल जाति पण्डो की मृत्यु सांप काटने से पत्नि अनार को और मृतिका राधिका दास आ. संजय दास जाति पनिका निवासी ग्राम फेकू दफाई गोदरीपारा चिरमिरी, थाना चिरमिरी जिला कोरिया (छ.ग.) मूल निवासी ग्राम बकालो तहसील प्रेमनगर जिला सूरजपुर (छ.ग.) की मृत्यु जहरीला सर्प काटने के कारण मृत्यु से मृतिका के निकटतम माता श्रीमती पार्वती दास पति संजय दास को 4-4 लाख रूपए स्वीकृत किया गया है।

यह राशि आबंटन की प्रत्याशा में मांग संख्या 58 शीर्ष 2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में आबंटन की प्रत्याशा में विकलनीय होगा।