भाजयुमो शहर मंडल ने सीडीएस बिपिन रावत सहित अन्य सैन्य अफसरों को दी श्रद्धांजलि!

8 दिसंबर को बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में अचानक हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में देश के सीडीएस विपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 11 अन्य सैन्य अधिकारी-जवानों का असामयिक निधन हो गया। शुक्रवार को सूरजपुर शहर के हृदय स्थल अग्रसेन चौक में भाजयुमो शहर मंडल के द्वारा देश में हुई इस गहरी क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन के नेतृत्व में शहीदों की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि हेतु मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन धारण किया। अंत में जवानों की शहादत पर कार्यकर्ताओं के ह्रदय के अंतर्मन के स्वर से शहीद विपिन रावत अमर रहे, शहीदों का बलिदान हम नहीं भूलेंगे, भारत माता की जय, भारत के वीर जवानों की जय, वंदे मातरम जैसे नारों से शहर गूंजमय हो उठा।

img 20211211 wa00302461020102902660976

भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के वीर जवानों के शहादत को अपूरणीय क्षति बताया है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, अखिलेश सोनी, जिला महामंत्री राजेश महलवाला, कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल (अज्जू), भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन, शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल व प्रीतम सोनी, उपाध्यक्ष संजू सोनी, प्यारे साहू, संजय यादव व सलमान खान, मंत्री राकेश महाराज, मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष पंकज सोनी, विकास साहू, लोकनाथ बैगा, नितिन सोनी, अनिल गुप्ता, बजरंग राजवाड़े, लालसाय विश्वकर्मा, आनंद सोनी, शंकर जिंदिया, अजय सिंह, राजू देवांगन, राजेश साहू, शिवशंकर साहू, भोला साहू, अनिल साहू, संजू रोहिल्ला सहित भारी संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20211211 wa00313996963505744706724