विश्रामपुर में झंडा रोहण के साथ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

सूरजपुर
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा लोकसभा चुनाव  हेतु भटगांव विधानसभा के विश्रामपुर मण्डल में लोकसभा संचालक श्री रामसेवक पैंकरा, रामविचार नेताम, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, प्रदेष कोषाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द्र कर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गोयल के उपस्थिति में झंड़ा रोहण के साथ कार्यालय का उद्बोधन किया गया।  इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी श्री पैंकरा ने कहा कि कार्यकर्ताकर्ताओं का जोष ही पार्टी को जीत दिलायेगा। vishrampur bjp office
श्री रामविचार नेताम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देष के विकास के लिए नरेन्द्र मोदी को आज देष की सारी जनता चाह रही है। संभागीय संगठन मंत्री ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देष को नई दिषा प्रदान करेगा। भटगांव विधानसभा क्षेत्र जिन गलतियों से हम हारे उस पर सजग रहने की आवष्यकता है, कार्यकर्ताओं के जीत के संकल्प से लोक सभा चुनाव में भटगांव विधान सभा क्षेत्र से भारी मत भाजपा के पक्ष में मतदान होगा। कार्यर्ताओं को पूर्व विधायक श्रीमती रजनी त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर  अमलेष सिंह, राजेष यादव, अरविन्द दुबे, विजय तिवारी, सुभाष राजवाडे, राजेष महतो, अनुप सिंहा, नरेन्द्र जैन, ललित गोयल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।                     ,