CRPF जवान ने सर्विस रायफ़ल से ख़ुद को गोली मारी.. मौक़े पर हुई मौत

जांच में जुटी पुलिस

सुकमा.. ज़िले में सीआरपीएफ जवान द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है.. यहां जवान ने अपने सर्विस रायफ़ल से खुद को मार ली.. जिससे मौक़े पर मौत हो गई…

जानकारी के अनुसार मृतक जवान कमला कांता रोहिदास 223 बटालियन दोरनापाल कैंप में पदस्थ था.. जहां बीती रात क़रीब 12:30 बजे उसने ख़ुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज़ सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया…

अन्य जवानो ने मौके पर जाकर देखा तो.. जवान खून से लतपथ पड़ा हुआ था.. बाकी जवान कुछ कर पाते इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी.. फ़िलहाल जवान ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया.. इसकी जांच की जा रही है…