CG Breaking: पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद

सुकमा…जिले से 3 जवानों के शहीद होने की खबर है। कुंदेड़ के पास नक्सलियों और DRG जवानों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने और 2 जवानों के घायल होने की खबर है। कई नक्सलियों को भी गोली लगी है। सुबह 8:30 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

Picsart 23 02 25 11 47 13 558

बताया जा रहा है कि, दंतेवाड़ा और सुकमा से जवान निकले थे। कुंदेड़ के पास नक्सलियों ने एम्बुस, लगाया था। एम्बुस में जवान फँसे है। शहीद हुए जवानों का नाम ASI नागुराम नाग, वंजम भीमा, आरक्षण कुंजाम हैं। सूत्रों के हवाले से जनाकारी मिली है। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं।