मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होगा कौषल उत्सव का आयोजन

कलेक्टर ऋतु सैन नें तैयारियो का लिया जायजा…….
अम्बिकापुर
प्रदेष के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर मेें 12 फरवरी को कौषल उत्सव का आयोजन किया जायेगा। शासकीय पी.जी. काॅलेज अम्बिकापुर के मैदान में आयोजित इस उत्सव में पढ़ाई छोड़ चुके अलग-अलग व्यवसायों के लिए चयनित जिले के लगभग 8 हजार युवा भाग लेंगे। उत्सव के दौरान युवाओं का काउन्सलिंग कर उनकी रूचि के अनुरूप कौषल उन्नयन के संबंध में स्टाल लगाकर जानकारी भी दी जाएगी। इस हेतु कृषि, वन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट स्किल डेव्हलपरमेंट मिषन के अतिरिक्त विभिन्न व्यावसायिक प्रषिक्षण प्रदाताओं द्वारा स्टाल लगाया जाएगा। उत्सव का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। उत्सव स्थल पर रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए स्कूली बैगपाईपर बैण्ड एवं कैडेट होंगे।
डिजिटल सरगुजा की झलक
उत्सव के दौरान डिजीटल सरगुजा, मेक इन सरगुजा, स्टार्टअप सरगुजा, स्किल्ड सरगुजा और स्मार्ट सरगुजा की शानदार प्रस्तुति होगी। उत्सव के दौरान अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों के लगभग सौ करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का षिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति अम्बिकापुर द्वारा हितग्राहियों को टेªक्टर, माल वाहन एवं पैसेन्जर वाहन भी प्रदान किया जाएगा।
मंच निर्माण एवं स्टाल व्यवस्था
कलेक्टर  ऋतु सैन ने आज कौषल उत्सव की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवष्यक निर्देष दिए। उन्होंने मंच निर्माण एवं बैठक व्यवस्था, स्टालों का निर्माण एवं आबंटन, कृषि, उद्यान एवं वन विभाग द्वारा लगाए जा रहे लाइव्ह स्टाल, व्हीटीपी द्वारा लगाए जा रहे स्टाल, सेना भर्ती के लिए काउन्सलिंग किए गए युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी, डिजिटल सरगुजा की रोचक प्रस्तुति तथा मुख्यमंत्री के रोड शो का रिहर्सल आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देषानुसार कार्रवाई करने निर्देषित किया।
व्ही.टी.पी. के स्टाल
उत्सव के दौरान महाविद्यालयीन छात्रों द्वारा डिजिटल इण्डिया के सम्बन्ध में आवष्यक जानकारियों सहित आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्सव में सीपेट रायपुर द्वारा प्लास्टिक प्रोसेसिंग, ओ.पी.जिंदल रायगढ़, प्रथम आर्गेनाईजेषन, आसीआईसीआई दुर्ग, षिव सिक्योरिटी, पाॅलीटेक्निक काॅलेज, लाईव्हीहुड काॅलेज, बहुउद्देषीय स्वास्थ्य षिक्षण संस्थान, षिव प्रतिष्ठान, सरगुजा सेवा उन्नति संस्थान, बहुउद्देषीय षिक्षण समिति, आसरा, इषा जन, गोयल प्रिन्टर्स सहित अन्य व्ही.टी.पी. द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे। ये स्टाल उत्सव अवधि पूर्वान्ह 11 से दोपहर 1 बजे के बाद आम लोगों के लिए सायं 5 बजे तक खुले रहेंगे। रायपुर, बिलासपुर एवं अम्बिकापुर सहित अन्य संस्थानों के संचालक भी प्रषिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। इन संस्थानों के द्वारा भी स्टाल लगाया जाएगा।
बैठक व्यवस्था
 व्ही.व्ही.आई.पी. के मंच पर बैठक व्यवस्था का दायित्व एसडीएम श्री आर.एन.सिंह को दिया गया है। मंच की बायीं ओर मीडिया कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच के बायीं ओर ही विभिन्न षिलान्यास एवं लोकार्पण से संबंधित पट्टिकाएं लगाई जाएंगी। मंच के दाहिनी ओर जिलाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कलाकारों के लिए भी बैठने की अलग व्यवस्था की गई है।
प्रवेश पत्र
उत्सव स्थल पर कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए नियमानुसार प्रवेष पत्र जारी किया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को निर्धारित समय पर संबंधितों को पास उपलब्ध कराने के निर्देष दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दायित्व का निर्वहन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत  सिरमौर कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आर.एक्का, जिला सेनानी ए.एल.निखर, उप संचालक एस.पी.बीरा, के.के.मिश्रा, कार्यपालन अभियंता बी.पी.अग्रवाल, एसडीओ वन प्रियंका पाण्डेय एवं चूणामणि सिंह, माधुरी पाठक, नीरज नामदेव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी तुषार सरकार उपस्थित थे।