Chhattisgarh: महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के लिए शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित!

अनिल उपाध्याय
सीतापुर से फटाफट न्यूज के लिए

Surguja News: महिला स्व सहायता समूह के जरिये महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीतापुर नगर पंचायत द्वारा मंगल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। जिन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र प्रवर्तित एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा श्रवण दास, नीरू मिस्त्री, रोशन गुप्ता, प्रभात खलखो, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष रूपेश गुप्ता समेत अन्य वक्ताओं ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमे महिलाओं के लिए काफी प्रावधान रखा गया है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने शक्ति वंदन अभियान के तहत संकल्प से शक्ति एवं संगठन से समृद्धि का एक नारा दिया है। जिसके तहत स्व सहायता समूह के जरिये महिलाओं को संगठित कर उन्हें समृद्ध बनाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं कुशल मैनेजमेंट गुरु मानी जाती है। एक महिला अपने मैनेजमेंट कौशल के जरिये घर को बड़े सुचारू रूप से संभालती है। वही महिला अगर संकल्पित होकर किसी बड़े समूह का संचालन करती है तो निश्चित ही वो समूह काफी समृद्ध होगा। कार्यक्रम का संचालन सीएमओ जीवनलाल यादव ने किया।

इस अवसर पर पार्षद विक्की नामदेव, भोला मिंज, भूपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता कंसारी, मनोज गुप्ता, निर्मल गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता, महामंत्री आदित्य अग्रवाल, अमृता पैंकरा, अनेश्वर गुप्ता, विजय सिंह, उपअभियंता आर रंजन, विक्रांत सोनी, बबली दास, अजय कश्यप समेत काफी संख्या में महिला स्व सहायता समूह की महिला सदस्य, भाजपाई उपस्थित थे।