भारतीय कार्फ़बाल संघ के अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु नाथ मिश्रा.. सरगुज़ा कार्फ़बाल संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई!…

अम्बिकापुर। भारतीय कार्फ़बाल संघ का चुनाव आज गुरुग्राम के होटल मेरियड में आयोजित किया गया। यह चुनाव भारतीय कार्फबाल संघ में पदाधिकारी चुनने के लिए किया गया। जहाँ भारतीय कार्फबाल संघ के नये अध्यक्ष हिमान्शु नाथ मिश्रा चुने गए। जो आज तक में वरिष्ठ पत्रकार के पद पर हैं।

हिमान्शु नाथ मिश्रा के अध्यक्ष बनने पर सरगुजा कार्फबाल संघ के सचिव राजेश प्रताप सिंह ने उन्हें बधाई दी। साथ ही सरगुजा जिला कार्फबाल संघ के पदाधिकारियों ने भी बधाई प्रेषित किया।