झाड़ियों में मिला मानव कंकाल का खुलासा… पति-पत्नी और वो.? निकले हत्यारे… हत्या के बाद झाड़ियों में फेंक दी थी लाश

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने एक बड़ी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें पति-पत्नी और देवर शामिल हैं। दरअसल मामला 11 अगस्त का है। पुलिस को झाड़ियों में एक मानव कंकाल मिला था। जिसके बाद तफ्तीश में बड़े खुलासे हुए।

जानकारी के मुताबिक़, अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद में झाड़ियों में एक अज्ञात मानव कंकाल मिला था। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान जांच में पता चला कि मानव कंकाल एक युवक का था। जो 02 अगस्त से घर से लापता था। मृतक का नाम चूड़ामणि कैवर्त है।

पुलिस जांच में पता चला कि प्रेम प्रसंग के खुलासे के बाद प्रेमिका ने पति और देवर के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।