एक और थाना में लगा ताला… आंध्र प्रदेश से लौटे एसआई और आरक्षक निकले कोरोना पॉजिटिव.. दूसरी जगह शिफ्ट किया गया थाना

मुंगेली। कोरोना की वजह से प्रदेश का एक और थाना सील हो गया है। इस बार एक एसआई और आरक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी आन्ध्रप्रदेश से लौटे थे। इनका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मामला लोरमी थाने का है। जहां पदस्थ एसआई और आरक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद थाना को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा थाना के सभी स्टॉफ का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं कुछ दिनों तक थाना के कामकाज का संचालन दूसरी जगह से किया जाएगा।

बता दें कि पुलिसकर्मियों में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद.. राज्य के अब तक लगभग आधा दर्जन थाना को सील किया जा चुका है। हालांकि सेनेटाइज करने के बाद कई थानों में संचालन शुरू कर दिया गया है। थानों में पुलिसकर्मियों द्वारा सावधानी बरती जा रही है।