तम्बाकू मुक्त सरगुजा अभियान.. पांच हजार दीप प्रज्ज्वलित कर होगा अभियान का आगाज..

रायपुर। तम्बाकू मुक्त सरगुजा अभियान की शुरूआत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मितानिनोें के द्वारा 5 हजार गोबर के दीप प्रज्ज्वलित कर की जाएंगी। अभियान के दौरान तम्बाकू के सेवन से होने खतरनाक बीमारी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जिले के कार्यालय को तम्बाकू मुक्त करने तथा दूसरों को भी तम्बाकू का सेवन नहीं करने के लिए ही संकल्प दिलाया जाएगा। सभीे संस्थानों में तम्बाकू मुक्त क्षेत्र का फ्लेक्स लगाया जाएगा। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सभी कार्यालयों में तम्बाकू का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करनें के निर्देश जारी किए हैं। एक अप्रैल से सभी संस्थानों में तम्बाकू का सेवन पूरी तरह से बंद रहेगा। निरीक्षण टीम 460 संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण करेगी।