Chhattisgarh: रायपुर के इस इलाके में धारा 144 लागू, जानिए क्या है वजह…

रायपुर. आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्तीय वर्ष 2022-2023 के तृतीय अनुपूरक पेश करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 मार्च को अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। इस बार विधानसभा में पेश ई-बजट पेश किया जाएगा। तैयारियों की यदि हम बात करे तो छत्तीसगढ़ विधानसभा के आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है। इस इलाके में आने वेल्स 24 मार्च तक वाईपी मूवमेंट तेज रहेंगे। बजट सत्र के दौरान 1 मार्च से 24 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी गयी है। विधानसभा क्षेत्र को सभा, समारोह, प्रदर्शन, जुलूस और अन्य प्रकार के प्रदर्शनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। रायपुर के ज्ञानगंगा स्कूल टर्निंग बलौदाबाजार रोड से विधानसभा जीरो प्वाईंट तक, अवंतिबाई चौक से व्हीआईपी तिराहा-जीरो प्वाईंट तक, बरोदा चौक से जीरो प्वाईंट तक और कचना मोड से धनेली मोड तक धारा 144 लागू हैं। जिला प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है।

बता दे कि, विधानसभा का यह सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि राज्य के बजट में कई फैसले भी लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं। युवा, महिलाओं, किसानों के लिए भी फैसले ले सकती है। कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में नई घोषणाएं सरकार कर सकती हैं। बता दें कि राज्य सरकार इस साल प्रदेश के सभी जिलों में कुल मिलाकर 430 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी माध्यम स्कूल भी खोलने जा रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 22 साल में छत्तीसगढ़ राज्य का बजट 22 गुना बढ़ चुका है। 2001 में राज्य का पहला बजट पेश किया गया था, उस समय साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए का बजट हुआ करता था। धीरे-धीरे बजट का आकार बढ़ता गया। 2022-23 का बजट 112 हजार 603 करोड़ 40 लाख रुपए का था। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 2023- 24 का बजट सवा लाख करोड़ रुपए तक होगा।