CG BREAKING: SI और प्लाटून कमांडर के लिए 975 रिक्त पद के लिए आदेश जारी, इस दिन होगी लिखित परीक्षा

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस में सेवाएं देने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशख़बरी है। पुलिस में सेवा देने वालों का इंतजार अब ख़त्म हुआ। उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गयी है। राज्य सरकार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों के लिए “मुख्य लिखित परीक्षा” की तिथियां घोषित।

IMG 20230510 WA0051