Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से 10 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल, चौंका सकते हैं कुछ नाम?

रायपुर. Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। दोनों ही प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस लिया है। हाल ही में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। वहीं अब लोगों को कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार है।

छत्तीसगढ़ में BJP नेता की हत्या, नक्सलियों ने किडनैप कर दिया वारदात को अंजाम

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस से इन नेताओं की टिकट फाइनल हो चुकी है। हालांकि, कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फाइनल लिस्ट में इन नेताओं का नाम तय माना जा रहा है।

आर अश्विन दुनिया में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी, कोई भी नहीं बना सका ये रिकॉर्ड

1. रायपुर- विकाश उपाध्याय      
2. दुर्ग- ताम्रध्वज साहू              
3. राजनांदगांव- भूपेश बघेल      
4. महासमुंद- धनेंद्र साहू             
5. बस्तर- हरीश लखमा           
6. कांकेर- अनिला भेडिया
7. सरगुजा-शशि सिंह        
8. जांजगीर- डॉ शिव डहरिया      
9. कोरबा- ज्योत्सना महंत       
10. रायगढ़- लालजीत सिंह        
11. बिलासपुर- अभी माथापच्ची चल रहा है।

छत्तीसगढ़: श्रम निरीक्षक और श्रम उप निरीक्षक सस्पेंड, जानिए- किस गलती पर मिली ये सजा.!

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव में जीते हुए विधायकों की जगह हारे हुए अनुभवी ‘मंत्रियों’ को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने पर जोर दिया गया है। इसके पीछे भाजपा के नए चेहरों के सामने कांग्रेस के हारे हुए, लेकिन कद्दावर नेताओं को सामने रखे जाने की रणनीति है।

Surguja News: युवक हुआ उठाईगिरी का शिकार, डिक्की में रखा 2 लाख रुपए पार