कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन: छत्तीसगढ़ में ऐतेहासिक आयोजन के लिए खड़गे ने भूपेश बघेल को दी बधाई

रायपुर… राजधानी में 3 दिनों से चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन का समापन हुआ। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मैं इस महाधिवेशन के लिए मैं आप सबका आभार जताता हूँ। छत्तीसगढ़ का यह अधिवेशन ऐतिहासिक रहा है। भूपेश बघेल और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ।

राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है। हम पार्टी में एक होकर लड़ेंगे। भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ हमारी लड़ाई और तीव्र होगी।
हमारे सामने कई तरह की चुनौतियों है

महंगाई, बेरोजगारी, खेती पर संकट, मित्रवादी पूंजीवाद सबके खिलाफ लड़ना होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के साथ अधिवेशन का समापन हुआ। सफल आयोजन के लिए भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस को खड़गे ने बधाई दी।

बता दें कि, छतीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का ऐसा बड़ा आयोजन पहली बार हुआ। इसमे देश भर से 1500 डेलीगेस्ट्स शामिल हुए। वही, अधिवेशन में लाखों लोग शामिल हुए। देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस का अधिवेशन होता आया है। लेकिन पहली बार हिंदी भाषी राज्य छत्तीसगढ़ में इसका सफल आयोजन हुआ। इस अधिवेशन में कांग्रेस की एकजुटता देखने को मिली।