Breaking : 11 बजे दिल्ली रवाना होंगे सीएम भूपेश बघेल, चार मंत्री भी जा सकते है साथ, दो दर्जन से ज्यादा MLA पहले ही पहुंचे, पढ़ें पूरी ख़बर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अंदर मचे घमासान के बीच आज सीएम भूपेश बघेल 11:00 बजे दिल्ली रवाना होंगे। आपको बता दें कि कल अलग-अलग लगभग 28 विधायक दिल्ली रवाना हुए हैं। वही कहा जा रहा है कि आज कुछ और विधायक दिल्ली जाएंगे।

मुख्यमंत्री के साथ आज कुछ मंत्री भी दिल्ली जा सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में पहले से ही 3 मंत्री मौजूद हैं और आज चार मंत्री के साथ सीएम भूपेश बघेल दिल्ली जा सकते हैं। वही सभी कांग्रेस महापौर भी दिल्ली जाएंगे ऐसी सूचना हैं।

PicsArt 08 27 08.35.34