Facebook में हुई दोस्ती.. फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म.. मामला दर्ज

रायपुर। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। हर दिन अलग-अलग ज़िले से महिला अपराध संबधी केस सामने आ रहे है। इसी बीच राजधानी में एक युवती दुष्कर्म का शिकार हुई है।

जानकारी के मुताबिक़ युवती की फेसबुक में अजय कुमार चौरे नाम के युवक से दोस्ती हुई, और युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया।

इसपर पीड़िता ने सरस्वतीनगर पुलिस थाना में युवक के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।