ब्रम्हकुमारी के जीवनपयोगी शिविर में शामिल हुए CRPF के जवान: खुशी को वाह-वाह और तनाव को बाय-बाय पर हुई चर्चा

रायपुर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शान्ति सरोवर, रायपुर में जीवनोपयोगी शिविर का आयोजन हुआ। जिसके तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65 वीं बटालियन, रायपुर के वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में संजय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज रायपुर तथा विजय कुमार सिंह, कमाण्डेंट 65 वीं वाहिनी के आवाह्न पर जिन्दगी का उत्सव कार्यक्रम का आयोजन श्री संजीव रंजन, कमाण्डेंट 211 बटालियन की उपस्थिति में किया गया। जिंदगी का उत्सव कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रख्यात मोटिवेशनल वक्ता ब्रह्माकुमार शक्तिराज सिंह ने कैम्प में उपस्थित जवानों को बताया कि अधिकांश बिमारियों का प्रमुख कारण मानसिक तनाव होता है। माडर्न टेक्नॉलॉजी के युग में परस्पर स्पर्धा, प्रतिकूल परिस्थितियां, तनाव, चिन्ता आदि अनेक समस्याओं का समाधान करने के लिए मनोबल (माइण्ड पावर ) की आवश्यकता होती है।

IMG 20230521 WA0014

ब्रह्माकुमार शक्तिराज सिंह ने बताया कि, हमारे अन्दर अनन्त शक्तियां निहित हैं, किन्तु इन्हें पहचानने की जरूरत है। इन्हीं शक्तियों के आधार से हम उन्नति के शिखर पर पहुंच सकते हैं। खुशी को वाह वाह और तनाव को बाय-बाय विचार परिवर्तन से जीवन परिवर्तन, चिकित्सा ध्यान की शक्ति, मन का सकारात्मक प्रबन्धन, आत्म विश्वास को कैसे बढ़ाएं, शरीर से अलग दिव्य अनुभव, स्वस्थ एवं सुखी जीवन के लिए राजयोग, स्वस्थ जीवन के लिए रिलेक्सेशन टेक्नीक, क्रोध और तनाव प्रबन्धन कला तथा अन्तर्मन में छिपे हीरो की खोज शिविर में चर्चा के मुख्य विषय थे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् श्री संजीव रंजन, कमाण्डेंट – 211 बटालियन ने 65 बटालियन में जिन्दगी का उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करने पर ब्रह्मकुमार शक्तिराज सिंह तथा उनकी टीम का आभार प्रकट किया साथ ही जवानों को ब्रह्मकुमार शक्तिराज सिंह की बातों को अपने जीवन में अमल करने हेतु प्रोत्साहित भी किया।

IMG 20230521 WA0013

इस दौरान राज ऋषि चोपड़ा, हिरेन्द्र नायक, बनिशा बहन, अदिती बहन तथा कुन्दन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रवीन्द्र सिंह, उप कमाण्डेंट, डेनियल एल., उप कमाण्डेंट, नीरज कुमार, उप कमाण्डेंट अरविन्दा भट्टाचार्य, सहायक कमाण्डेंट / मंत्रालय के साथ 65 बटालियन, 211 बटालियन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज कार्यालय रायपुर के जवान भी उपस्थित रहे ।