COVID-19: कोरोना है बहाना बीजेपी को अपनी जमीन है बचाना, क्या स्थगित होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा?

Bharat Jodo Yatra: अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलें को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय का सबसे पहला वार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पड़ा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने को कहा हैं। इसी पूरे मामले में कांग्रेस, बीजेपी द्वारा यात्रा स्थगित करने का आरोप लगा रही हैं।

चीन सहित दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया देश में कोरोना की स्थिति को लेकर हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोरोना दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की अपील भी कर दी, लेकिन मंडाविया के लेटर से कांग्रेस में गुस्सा देखा जा रहा है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर भारत जोड़ो यात्रा को डिस्टर्ब करने का आरोप लगाया हैं।

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, आज का कोरोना प्रोटोकॉल क्या हैं? ऐसा लगता है कि हमारे पास किसी भी अन्य सार्वजनिक समारोहों में लागू करने योग्य कोविड प्रोटोकॉल नहीं हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर अचानक इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है?

यात्रा रोकने का नया तरीका

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, मतलब यह है कि अब यात्रा रोकने का नया तरीका ढूंढ रहे हैं। देश में कोरोना पहले था लेकिन जब है नहीं, तो रुकने का नया बहाना क्यों ढूंढ रहे हैं? जब कोरोना था तब पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश में चुनाव कराए, अब पदयात्रा को रोकने का नया बहाना।