BREAKING: ED के छापे से भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस करेगी ईडी दफ्तर का घेराव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज सोमवार सुबह तड़के 5 बजे कई नेताओं के बंगले में ईडी का सहहप पड़ा है। 4 दिन बाद 26 फरवरी से कांग्रेस का महाधिवेशन होना है। इसके ठीक पहले ईडी की धमक से कांग्रेस भड़क उठी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि-
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है। चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते।

भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

ईडी के छापे को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान का भी बयान आया है। कहा कि कांग्रेस के 85वें अधिवेशन छत्तीसगढ़ में हो रहा है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। कांग्रेस की अधिवेशन को डिस्टर्ब करने के लिए जैसे कि आकांशा थी। ईडी को आगे कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी जब राजनैतिक मुकाबला नहीं कर पाती ईडी और cbi जैसी केंद्रीय संस्थाओं का दुरउपयोग करती है।

छत्तीसगढ में कांग्रेस की अधिवेशन देश दुनिया की निगाह ने टिक्की हुई है। कांग्रेस के अधिवेशन से भारतीय जनता पार्टी के साख पूरी तरीके से समाप्त होने का भय सता रहा है। भारतीय जनता पार्टी अधिवेशन के पहले कॉन्ग्रेस नेताओं के यहां छापा मरवा के कांग्रेस के अधिवेशन को डिस्टर्ब करना चाहती है। हम डरेंगे नहीं हम चुकेंगे नहीं।हमारा यह अधिवेशन और शानदार तरीके से होगा।

11 बजे कांग्रेस करेगी इडी दफ्तर का घेराव

पचपेड़ी नाका के पुजारी पार्क में स्थित ED दफ्तर का आज सोमवार को कांग्रेस घेराव करेगी। हजारो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घेराव करने पहुचेंगे। आज तड़के सवेरे कांग्रेस नेताओं के यहा ED ने दबिश दी है। ED के दबिश देने से कांग्रेसी आक्रोशित हो गए हैं। आक्रोशित कांग्रेस नेता ED दफ्तर का घेराव करेंगे