छत्तीसगढ़: डायल 112 वाहन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जिला अस्पताल में कराई भर्ती

बिलासपुर। डायल 112 वाहन में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस टीम और मितानिन व स्वजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों की टीम जच्चा और बच्चा का इलाज कर रही है।

सकरी की रहने वाली मधु भास्कर पति वीरेंद्र भास्कर 21 वर्ष को बीते शनिवार की रात प्रसव पीड़ा शुरू हुइ। फिर अचानक धीरे धीरे दर्द बढ़ने लगा। इसके बाद स्वजन उसे अस्पताल पंहुचाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था में जुट गए, लेकिन तत्काल गाड़ी नहीं मिली तो स्वजन ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर मामले की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। सूचना पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गर्भवती महिला को गाड़ी में बैठकर अस्पताल के लिए रवाना हुई।

112 की टीम बिलासपुर गणेश चौक के पास पहुंची थी। इसी दौरान महिला का प्रसव शुरू हो गया। इसके बाद गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी की गई। फिर पुलिसकर्मी और मितानिन व स्वजन की मदद से प्रसव कराया गया। इसके बाद महिला और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मां और बच्चे स्वस्थ हैं। इस कार्य मे आरक्षक कृष्ण कुमार पांडेय और चालक दुर्गेश कुमार साहू ने सराहनीय योगदान दिया है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहा है। पुलिस की टीम सफलता पूर्वक महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवा रही है। पुलिस की इस कार्य से आम जनता बहुत खुश हैं। डायल 112 टीम की प्रशंसा हो रही है।