छत्तीसगढ़ BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, देखिए पत्र

भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस आशय का पत्र भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश से जारी कर दिया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

गौरतलब है कि, वर्तमान छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बना दिया गया है। इसके बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि जल्द ही पार्टी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर देगी। इस पद के लिए नारायण चंदेल और धरमलाल कौशिक के नाम भी चर्चा में थे। लेकिन बस्तर को प्राथमिकता देते हुए पार्टी ने किरण देव को प्रदेश का नेतृत्व सौंपा है।

बता दें कि, किरण सिंह देव पहले जगदलपुर नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्री देव कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी फोरम में जाने जाते हैं।

screenshot 2023 12 21 16 37 07 91 99965411e31bbb1e66005666ef9b81e72852256080751667252