CG कांग्रेस PC: मोदी-अडानी के रिश्ते को राहुल ने सार्वजनिक किया, इसलिए ये कार्रवाई हुई- सैलजा

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रेस वार्ता ली और कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट का जो फैसला आया है वह एक बड़ी गहरी चाल नजर आ रही है। लोकसभा सदस्यता रद्द करने के पीछे भी एक बड़ी साजिश है। राहुल गांधी के ऊपर ये सब कार्रवाई क्यों हुई ? इसके पीछे बड़ा कारण पीएम मोदी के दुखती रग पर हाथ रख दिया। राहुल गांधी ने संसद में अडानी पर सवाल पूछे। अडानी की कमाई के पीछे कौन है ? चीनी नागरिक कौन है ? पीएम मोदी का अडानी से रिश्ता क्या है ? मोदी के साथ अडानी का गहरा रिश्ता है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अडानी के रिश्ते को सार्वजनिक किया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। संसद को सत्ता पक्ष ने ही चलने दिया है। सदन को चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष की होती है लेकिन ऐसा हुआ ही नहीं। क्योंकि सदन चलती तो सवाल उठते ही रहते।

राहुल गांधी के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए हैंम विदेश में जाकर भारत के खिलाफ कहने के बात झूठी है। राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने से बचने के लिए ऐसे आरोप लगाए गए।

भाजपा इस मुद्दे को ट्विस्ट किया, क्योंकि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को सवालों के कठघरे में खड़ा है। कोर्ट से सजा होना, तत्काल सदस्यता रद्द करना, मकान का नोटिस करना है। यह सब भाजपा की ओछी सोच का परिचायक हैम जबकि यह मामला कोर्ट में चलेगा।

आज की बुनियादी लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की है। नड्डा के बयान पर कहा, इन्होंने OBC कार्ड खेला इसमें OBC कार्ड कहा से आ गया। हमारे २-२ मुख्यमंत्री OBC समाज से है। ये भ्रष्टाचार की लड़ाई नही लड़ रहे। ये जाति की लड़ाई लड़ रहे है। ऐसे और भी केस है न्यायालय के पर आज किसी भी मानहानि कैस में दो साल की सज़ा सुना दी गई।