CG Breaking: जिस कांग्रेस नेताओं के घर पहुँची हैं ED, उस घर के सामने समर्थन देने ढोल बाजे के साथ बैठे महापौर, विधायक

रायपुर। सुबह तड़के 5 बजे आज सोमवार को ईडी ने कई कांग्रेस नेताओं और विधायकों के घर धावा बोल दिया। कांग्रेस लगातार ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रही है। जिन नेताओं के घर के अंदर ईडी हैं उन नेताओं के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक समर्थन देने गाजे बाजे के साथ घर के बाहर बैठ गए है।

IMG 20230220 WA0028

रायपुर में विधायक विकास उपाध्याय सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ कांग्रेस नेता आर पी सिंह के निवास के बाहर पिछले एक घंटा से ईडी के इस कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं। विधायक सत्यनारायण शर्मा भी प्रदर्शन में साथ है।

काँग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल के घर बड़ी सँख्या में कार्यकर्ता पहुँचे हुए है। महापौर एजाज ढेबर कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल के घर के बाहर बैठे प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। पंकज शर्मा के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता सड़क पर बैठें हुए है।

IMG 20230220 WA0027

कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि- मोदी सरकार जिस तरह से विपक्ष को खास कर कांग्रेस को ईडी और सीबीआई के माध्यम से लगातार निशाना बना रही है, पूरा देश देख रहा है। भाजपा के संरक्षण में फल फूल रहे अदानी पर आज तक केंद्रीय जांच एजेंसियों ने झांका तक और आज जब छत्तीसगढ़ में पहली बार कांग्रेस का अधिवेशन आयोजित होने का अवसर मिला है तो पूरे देश में सबसे मजबूती के साथ काम कर रही।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास भाजपा द्वारा किया जा रहा है। ईडी आज जब कांग्रेस नेताओं को इसका निशाना बनाने से भी बाज नहीं आई तो कांग्रेस के लोगों को मजबूरन रोड पर उतरना पड़ा और आगे यह लड़ाई अब रोड पर लड़ी जाएगी।