CG Breaking: 2007 बैच के IAS अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ, दुष्कर्म आरोपी अधिकारी की पदोन्नति पर ब्रेक


रायपुर. छत्तीसगढ़ में 2007 बैच के आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया हैं। 6 आईएएस अधिकारियों को सचिव पद पर पदोन्नति मिलेगी। DPC की बैठक में पदोन्नति प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। आपको ये भी बता दे कि केवल एक आईएएस अधिकारी की पदोन्नति का मामला अटका गया, दुष्कर्म का आरोपी होने के कारण एक अधिकारी की पदोन्नति पर ब्रेक लग गया हैं बाकी अधिकारियों की पदोन्नति होगी। इनके नाम इस प्रकार हैं – केसी देवसेनापति, शम्मी आबिदी, मोहम्मद अब्दुल कैसर हक, बसवराजू एस,हिमशिखर गुप्ता और यशवंत कुमार को पदोन्नति मिलेगी।

IAS जनकराम पाठक को पदोन्नति नही मिलेगी। सनिष्ठा प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से उनके प्रमोशन पर रोक लगा दी गयी हैं। दरअसल, जनक राम के खिलाफ जांजगीर कलेक्टर रहते दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था।डीओपीटी के साफ निर्देश है कि रेप, पास्को, गबन जैसे अपराधिक प्रकरण होने पर सनिष्ठा प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा। और उसके बिना प्रमोशन नहीं होता।