BIG BREAKING: शिक्षक पदोन्नति संशोधन घोटाले में संलिप्त 3 संयुक्त संचालक समेत 10 अधिकारी सस्पेंड, राज्य सरकार की बड़ी कार्यवाई, देखिए आदेश

chhattisgarh news

Raipur: शिक्षकों के प्रमोशन के बाद पोस्टिंग घोटाला करने वाले 3 संयुक्त संचालक सहित 10 लोगों के ऊपर बड़ी करवाई हुई हैं। विभाग ने सभी को सस्पेंड कर दिया हैं। इनमें हेमंत उपाध्याय प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा, जी एस मरकाम प्रभारी संयुक्त संचालक दुर्ग और के कुमार तत्कालीन संयुक्त संचालक (अध्यक्ष) शामिल हैं। इसके अलावा सीएस ध्रुव जिला शिक्षा अधिकारी बलोदा बाजार भाटापारा, आर के वर्मा प्राचार्य डाइट रायपुर, डी एस ध्रुव सहायक संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय रायपुर, शैल सिन्हा सहायक संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय रायपुर, उषा किरण खलखो सहायक संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय रायपुर, संजय पुरी गोस्वामी खंड शिक्षा अधिकारी धरसीवा रायपुर और एसके गेंदले विकास खंड शिक्षा अधिकारी सिमगा, बलौदा बाजार भाटापारा को निलंबित कर दिया हैं।

देखिए आदेश –

Screenshot 20230801 142059 Samsung Notes