राज्यपाल श्री दत्त और श्रीमती सुस्मिता दत्त ने डॉ. कपिला वात्स्यायन को सम्मानित किया

Dr. Kapila Vatsyayana
Dr. Kapila Vatsyayana

रायपुर, 17 जनवरी 2014

राज्यपाल श्री शेखर दत्त औन उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुस्मिता दत्त ने आज यहां राजभवन में भारतीय कला एवं संस्कृति की ख्यातिप्राप्त विदुषी पद्मविभूषण सम्मान प्राप्त डॉ. श्रीमती कपिला वात्स्यायन को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. वात्सायन इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई हैं। डॉ. वात्स्यायन ने भारतीय संस्कृति, कला तथा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र की स्थापना की थी। वे अभी इस संस्था की अध्यक्ष हैं। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।