छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार : राज्यपाल ने दी बधाई

रायपुर, 17 जनवरी 2014

राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा प्रदेश के सभी किसानों, कृषि क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा है कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से प्रदेश में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गयी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि आगे भी प्रदेश के मेहनतकश किसान अपने परिश्रम एवं लगन से अधिकाधिक अन्न उत्पादन करेंगे और प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आएंगे। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2012-13 में सर्वाधिक धान (चावल) उत्पादन करने के लिए यह पुरस्कार मिला है। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ को दूसरी बार मिला है।