CG विधानसभा 2023: राज्यपाल के अभिभाषण से गरमाया सदन, विपक्ष का आरोप राज्यपाल के साथ हुआ फ्रॉड

रायपुर..छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र जारी है। भाजपा विधायकों ने विशेषाधिकार हनन का विषय उठाया।
आरक्षण विषय पर अभिभाषण में शब्दों के फ्रॉड का आरोप लगाया है।विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, अंग्रेजी में अलग और हिंदी में अलग है अभिभाषण, अंग्रेजी में कम और हिंदी में अभिभाषण का पैराग्राफ अधिक है।

बृजमोहन अग्रवाल – राज्यपाल के साथ फ्रॉड हुआ, जिस अभिभाषण को स्वीकृत नहीं किया, उस भाषण की प्रतियां बांटी गई है। मंत्री शिव डहरिया ने कहा, हमने आरक्षण पर वो लाइन रखी है, भाजपा क्या आरक्षण का विरोध कर रही। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के मध्य तीखी नोक झोक शुरू हो गई।

नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल – विधानसभा और लोकसभा में कानून बनाता है, पढ़ने के लिए राज्यपाल को अलग कॉपी दी है। सत्तापक्ष की दखलंदाजी से विपक्ष नाराज। सदन में आरोपों का दौर शुरू हो गया। हंगामे के मध्य सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित।

पामगढ़ विधायक इंदू बंजारे ने सदन में सवाल उठाया। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से पूछा सवाल। पामगढ़ क्षेत्र में कितने आगंगनबाड़ी केंद्र संचालित है,कितने आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहिन है और किराए के भवन में संचालित है? वित्तीय वर्ष में 2021-22 में कितने आंगनबाड़ी भवन में बनाए गए है।

महिला बाल विकास मंत्री ने दी जानकारी- वित्तीय वर्ष में 2021-22 में एक भी नए भवन नहीं बनाए गए। केंद्र से बजट नहीं मिला। नए भवनों के लिए सरकार की अलग अलग एजेंसियों समन्वित प्रयास जारी है।केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा गया है।केंद्र और राज्य की बराबर हिस्सेदारी से नए भवनों का निर्माण होता है।

इसके बाद विपक्ष ने गोधन न्याय योजना क्रय, विक्रय और भुगतान का मुद्दा उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रश्न लगाया है। रमन सिंह की अनुपस्थिति में नेता-प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सवाल पूछा। कितने का गोबर खरीदा गया ? कितनी राशि का भुगतान हुआ है ? जिलेवार जानकारी दीजिए ?

कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने दिया सवालों का जवाब- 15 फरवरी तक 3,52,522 विक्रेताओं से 10550682.51 की गोबर खरीदी गोठान समितियों से खरीदी गई है।15.63 लाख क्विंटल गोबर खरीदा गया। 211 करोड़ का भुगतान किया गया है। राजनांदगांव का गोशाला शामिल है। महावीर का गोशाला भी शामिल है। 10 लाख से अधिक का भुगतान महावीर गोशाला को हो चुका है।

भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहिले ने गाय-भैंसों के गोबर का आंकड़ा पूछा ?