सत्ता के लिए शक्ति प्रर्दशन के साथ हुआ शंखनाद

  • कांग्रेस व भाजपा ने दिखाई अपनी ताकत
  • अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए 197 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत
  • मंदिरों में पूजा अर्चना कर रैली के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे सभी पार्टियों के प्रत्याशी 
  • कांग्रेस की नमांकन रैली में नही दिखे डबरे
  • गोडवाणा के आदिल रशीद बिगाड सकते है समीकरण

 

कोरिया (बैकुण्ठपुर से J.S.ग्रेवाल)

जिले के दो नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस दोनों ही पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने पार्षद पद के उम्मीदवारों के साथ कलेक्टोरेट में निर्वाचन अधिकारी को नामांकन दाखिल किया। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस प्रकाश द्वारा नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर और शिवपुर चरचा के आम चुनाव के लिए 7 दिसम्बर को जारी अधिसूचना से आज अंतिम दिन 14 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए 197 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया, अभ्यर्थियों द्वारा नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के लिए न्यायालय कलेक्टर बैकुण्ठपुर और नगर पालिका शिवपुर चरचा के लिए न्यायालय अपर कलेक्टर बैकुण्ठपुर में प्रस्तुत किया गया। नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के रिटर्निग आॅफिसर एस प्रकाश और नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा के रिटर्निग आफिसर ज्योति प्रकाश कुजूर ने अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लिया। जिला उप निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। इसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सेे अशोक जायसवाल, गोडवाना गंणतंत्र पार्टी से अदील रशिद, भारतीय जनता पार्टी से पुनः शैलेष शिवहरे और भारतीय जनता पार्टी से ही श्रीमती नविता शिवहरे के नाम शामिल है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में पार्षद पद के लिए 91 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। शिवपुर चरचा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भारतीय जनता पार्टी से राजेष सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अजीत लकड़ा, निर्दलीय प्रदीप तिवारी, निर्दलीय गणेष राजवाडे़, गोडवाना गणतंत्र पार्टी से चन्द्रप्रकाष मानिकपुरी, शिवसेना से काषी रजक और छत्तीगसढ विकास गंगा पार्टी से श्रीमती रंजीता देवी ने नाम निर्देष पत्र प्रस्तुत किया। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में पार्षद पद के लिए 95 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

 

नामांकन में शक्ति प्रदर्शन नामांकन के पूर्व कांग्रेस व भाजपा ने विशाल रैली निकाल कर चुनावी युद्ध का शंखनाद कर दिया। पहले भाजपा ने प्रेमाबाग से सैकड़ो वाहनो के काफिले के साथ अभूतपूर्व रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। शैलेष शिवहरे के नामांकन के दौरान भाजपा की ओर से श्रममंत्री भईयालाल राजवाड़े, तीरथ गुप्ता, जवाहर गुप्ता, रविषंकर शर्मा जैसे अनेक दिग्गज नेता उपस्थित रहे। वहीं कांग्रेस के अशोक जायसवाल की नामांकन रैली रामपुर कालोनी से प्रेमाबाग होते हुए निकली। इस दौरान कांग्रेस के वेदांती तिवारी, नजीर अजहर, योगेश शुक्ला व मुख्तार अहमद जैसे अनेक दिग्गज नेता उपस्थित रहे पर इन सब के बीच कांग्रेस के आशीष ढबरे को लोगो की निगाह ढूंढ़ती रही और वो नहीं दिखे।

 

नमिता शिवहरे ने भरा डमी कंडीडेट के रूप में फार्म भारतीय जनता पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याषी शैलेष शिवहरे के अलावा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नमिता शिवहरे ने भी डमी कंडीडेट के रूप पर्चा दाखिल किया है। जिसकी चर्चा शहर में होती रही है। वहीं कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए अशोक जायसवाल के अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी का डमी के रूप में फार्म जमा नही कराया गया है।

 

शिवपुर-चरचा में बागियो ने उड़ायी नींद शिवपुर-चरचा में भाजपा की ओर से नाराज प्रदीप तिवारी ने बाइक रैली निकाल कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी है। वहीं कांग्रेस की ओर से गणेश राजवाडे़ ने भी निर्दलीय के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया है। अब दोनो ही पार्टी बागियो की मान-मनौव्वल में लग गयी है।

congress korea cg
कांग्रेस में पार्षदो को लेकर अभी भी असमंजस कांग्रेस में पिछली बार की तरह इस बार भी पार्षदो के नाम पर नामांकन की अंतिम तिथि तक एक राय नही बन पायी है। पार्टी ने वार्ड कंमाक 13 से तेज तर्रार निवृतमान पार्षद मनजिंदर कौर का टिकट काट कर सुमरेन्द्र सिंह को टिकट दिया है। जिससे नाराज मनजिंदर ने भी पर्चा भर दिया है। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता वार्ड कंमाक 13 से मनजिंदर कौर को ही अपना अधिकृत प्रत्याषी बता रहे है। वहीं वार्ड क्रमांक 06 से नाराज जितेन्द्र पाल व वार्ड क्रमांक 14 से भूपेश गुप्ता ने भी निर्दलीय प्रत्याषी के रूप  में नामांकन दाखिल कर पार्टी के लिए मुश्किले बढ़ा दी है।

 

रैली में नही दिखे डबरे नपा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से प्रबल दावेदार आशीष डबरे कांग्रेस की नामांकन रैली में शामिल नही हुए। डबरे अभी पार्टी से नाराज चल रहे है। वहीं एक अन्य दावेदार संजय जायसवाल ने 16 नंबर से पाषर्द के रूप में अपना पर्चा भरा है। हैरानी की बात तो यह है कि प्रत्याषी अशोक जायसवाल व पार्टी के वरिष्ठजनो द्वारा भी डबरे को मना कर रैली में शामिल करने का प्रयास तक नही किया गया। जबकि जब नामांकन रैली निकली तो डबरे अपने समर्थको के साथ युकां कार्यालय में ही मायूस बैठे रहे। बावजूद इसके सीनियर कांग्रेसियो ने अपरिपक्वता दिखाते हुए डबरे का साथ लेने का प्रयास नही किया। जिसका खमियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। शायद यही वजह है कि रैली में युकां व एनएसयूआई के कार्यकत्र्ता नही के बराबर थे। कुछ कांग्रेसी ही दबी जबान में कह रहे थे कि इसी वजह से रैली में निकाय के कम बल्कि गांव कें लोग ज्यादा थे।
गोडवाना भी कम नहीं – गोंडवाना गंणतंत्र पार्टी से अदील रशिद नगर पालिका बैकुण्ठपुर का चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते है चुकी इलाके में गोंडवाना समाज के काफी लोग है और अदील रशिद उर्फ़ साजन वकील एक ऐसे समुदाय के व्यक्ति है जिस समाज का दबदबा इलाके में बहुत ज्यादा है वही इनका पेशा वकालत भी इस चुनावी युद्ध में काम आएगा।

विकास कार्य लेकर लोगों के पास जाएंगे: शिवहरे

भाजपा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शैलेष शिवहरे इस चुनाव में विकास के मुददे के साथ पांच साल में किए गए विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा पांच साल में शासन ने हर वार्ड की गलियों में नाली, सड़क, बिजली, पानी की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों को नपा में शामिल किया गया है, वहां सड़क, बिजली, पीने का पानी उपलब्ध कराया गया है।

 

भ्रष्टाचार होगा चुनाव का प्रमुख मुद्दा: जायसवाल

कांग्रेस उम्मीदवार अशोक जायसवाल ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा भाजपा शासन में नगर पालिक परिषद में बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं। इसे कांग्रेस समय-समय पर जनता के बीच ले जाती रही। विकास के नाम पर वार्ड के लोगों को ठगा गया है। जिन वादों के साथ 7 ग्राम पंचायतों को नगरपालिका में शामिल किया गया था, उन्हें पूरा करने में भाजपा विफल रही है।